Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, ऑनलाइन आवेदन शुरू – जानें पूरी
प्रक्रिया
Bihar Mahila
Rojgar Yojana 2025 की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा की गई है। इस योजना का
मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक
रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अब इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन पोर्टल को भी लॉन्च कर दिया गया है।
Mukhyamantri
Mahila Rojgar Yojana 2025:- अगर आप बिहार राज्य की महिला हैं और स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा
मौका है। इस आर्टिकल में हम आपको योजना की पूरी जानकारी देंगे – लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक लिंक।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Short
Details
विवरण (Details) |
जानकारी (Information) |
योजना का नाम |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 |
राज्य |
बिहार |
लाभार्थी |
राज्य की महिलाएं |
सहायता राशि |
₹10,000 की पहली किस्त + ₹2 लाख तक अतिरिक्त
सहायता |
शुरुआत की तारीख |
07 सितम्बर 2025 |
आवेदन मोड |
ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट |
https://mmry.brlps.in/ |
बिहार महिला रोजगार योजना 2025 क्या है?
Mukhyamantri
Mahila Rojgar Yojana 2025:- बिहार महिला रोजगार योजना 2025 (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा शुरू की गई एक
नई सरकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इसके तहत राज्य
सरकार हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए मदद करेगी।
योजना की मुख्य
बातें –
- महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त दी जाएगी।
- रोजगार शुरू करने के बाद जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।
- यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए लागू होगी।
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से की जा रही है।
- लाभ लेने के लिए महिला का Jeevika समूह से जुड़ा होना जरूरी है।
- संक्षेप में कहा जाए तो यह योजना बिहार सरकार की तरफ से महिलाओं को रोजगार देने और उद्यमी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है ।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य- Mukhyamantri
Mahila Rojgar Yojana 2025
Mukhyamantri
Mahila Rojgar Yojana 2025 का मकसद है कि हर परिवार की कम से
कम एक महिला स्वरोजगार कर सके। सरकार चाहती है कि महिलाएं स्वावलंबी और उद्यमी बनें ताकि वे अपने परिवार और समाज की आर्थिक
स्थिति को मजबूत कर सकें।
जो महिलाएं Jeevika समूह से जुड़ी हुई हैं, वे सीधे आवेदन कर सकती हैं। और जो महिलाएं अभी तक
जीविका समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले सदस्यता
लेनी होगी।
योजना का शुभारंभ :- 07 सितम्बर 2025
समय :- 10 :00 बजे पूर्वाहन
स्थान :- संकल्प , 1 अणे मार्ग , पटना
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लाभ
पहली किस्त में ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महिलाओं के द्वारा
काम शुरू करने के बाद ₹2 लाख तक की अतिरिक्त
राशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
रोजगार शुरू करने के
लिए 18 अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं जैसे – किराना दुकान, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटी पार्लर, कृषि कार्य, डेयरी, बकरी पालन, ई-रिक्शा, आदि।
ग्रामीण और शहरी
दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
योजना के अंतर्गत
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही है।
पात्रता (Eligibility)- Mukhyamantri Mahila
Rojgar Yojana 2025
- आवेदिका की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका या उसके पति आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
- आवेदिका और उनके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
- लाभ लेने के लिए महिला का Jeevika समूह से जुड़ा होना आवश्यक है।
- किन रोजगारों के लिए मिलेगा लाभ?- इन सभी कामो को शुरू करने के लिए मिलेगा लाभ (जीविकोपार्जन विकल्पों की सांकेतिक सूची)
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 योजना के तहत सरकार ने 18 रोजगार विकल्प सुझाए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हैं –
- किराना एवं जनरल स्टोर
- फल और सब्जी की दुकान
- डेयरी प्रोडक्ट बिजनेस
- मोबाइल रिपेयर और रिचार्ज
- स्टेशनरी व फोटोकॉपी सेंटर
- ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक शॉप
- कपड़ा व सिलाई सेंटर
- ई-रिक्शा / ऑटो रिक्शा
- बकरी, मुर्गी या गौ पालन
- कृषि कार्य और अन्य छोटे उद्यम
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)-
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 अप्लाई ऑनलाइन
1. ऑफलाइन आवेदन (ग्रामीण क्षेत्र के लिए):
सबसे पहले योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
फॉर्म को सही से
भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज लगाएँ।
इसे अपने Jeevika समूह में जाकर जमा कर दें।
2. ऑनलाइन आवेदन (शहरी क्षेत्र के लिए):
इसके लिए सरकार
द्वारा आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है।
वेबसाइट पर जाकर
योजना का लिंक ओपन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
सबमिट करने के बाद
आवेदन की रिसीविंग स्लिप सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: यदि
महिला जीविका समूह से जुड़ी नहीं है, तो उसे पहले Jeevika सदस्यता फॉर्म भरना
होगा और उसके साथ योजना का आवेदन भी जमा करना होगा।
योजना का आवेदन
फॉर्म और जीविका सदस्यता फॉर्म दोनों इस आर्टिकल में दिए गए लिंक से डाउनलोड किए
जा सकते हैं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025:
Important Links
लिंक का नाम |
लिंक |
ऑनलाइन आवेदन (शहरी क्षेत्र) |
|
फॉर्म डाउनलोड (New) |
Download Here (New) |
आधिकारिक नोटिफिकेशन |
Click
Here |
कैबिनेट नोटिस |
Download
Now |
ऑफिशियल वेबसाइट |
Post a Comment
0 Comments